Monday, 2 October 2017
Wednesday, 27 September 2017
असली रंग में आए पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, जिहादियों से संबंधों की हो जांच – विश्व हिंदू परिषद
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारीद्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआय) के कार्यक्रम में भाग लेने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है ! विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन ने रविवार को कहा कि, जिहादियों के पक्षधर हामिद अंसारी अब अपने असली रंग में खुल कर सामने आ गए हैं, और जिहादियों के साथ उनके संबंधों की जांच की जानी चाहिए।
सुरेंद्र कुमार जैन कहा कि . . .
१. पद पर रहते हुए भी अंसारी अपने भाषणों से मुस्लिम समाज में असंतोष उत्पन्न करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से आतंकियों के एजेंडे को ही लागू कर रहे थे, और अब वह जिहादी संघटनों के संरक्षक के रूप में काम करते दिखाई दे रहे हैं !
२. पूरा देश जानता है कि, पॉपुलर फ्रंट सिमी का नया और विस्तृत रूप है ! यह जिहादी और आतंकी काम तो करता ही है, केरल में देशभक्तों की निर्मम हत्याओं में भी इनके कार्यकर्ता आरोपित हैं !
३. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके लव जिहाद के कारनामों में इनके हाथ की सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं।
४. पद पर रहते हुए हामिद अंसारी के जिहादी संघटनों के साथ संबंधों की तो विस्तृत जांच होनी ही चाहिए, साथ ही इस बात का भी पता लगाया जाना चाहिए कि देश के इस अति महत्वपूर्ण पद का दुरुपयोग कर उन्होंने किन-किन संघटनों और विचारधाराओं को प्रोत्साहन दिया !
५. पॉपुलर फ्रंट के काले कारनामों को जानते हुए भी इसके कार्यक्रम में भाग लेना हामिद अंसारी के इरादों की पोल खोलता है। उनके विवादित बयानों को लेकर विहिप ने पहले ही उनके इरादों पर शक जाहिर किया था। किंतु आतंकियों को प्रोत्साहन देनेवाले इस काम ने तो विहिप की आशंका को सत्य सिद्ध कर दिया है !
६. यह जानकारी पूरे देश के सामने आनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई और इस गरिमापूर्ण पद का दुरुपयोग न कर सके !
उल्लेखनीय है कि, अंसारी ने शनिवार को केरल के कोझिकोड में महिलाओं पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। ‘द रोल ऑफ वूमेन इन मेकिंग अ ह्यूमन सोसायटी’ इस शीर्षकवाले इस सम्मेलन का आयोजन नई देहली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ आब्जेक्टिव स्टडीज ने नेशनल वूमेन फ्रंट (एनडब्ल्यूएफ) के साथ मिलकर किया था। एनडब्ल्यूएफ पीएफआय की महिला शाखा है।
स्त्रोत : जनसत्ता
कराड (महाराष्ट्र) : हत्या करने हेतु ले जानेवाले २२ गोवंशियों की ‘हिन्दू एकता आंदोलन’ के कार्यकर्ताओं की मुक्तता !
कराड (जिला सातारा) : यहां के ‘हिन्दू एकता आंदोलन’ के कार्यकर्ताओं ने हत्या हेतु ले जानेवाले २२ गोवंशियों की धर्मांधों के चंगुल से मुक्तता की ! यहां के पुणे-बंगलुरू महामार्ग पर २१ सितंबर को प्रातः यह घटना घटी। पुलिस ने गोवंश तथा वाहन अधिकार में लिया। धर्मांध वाहन चालक जावेद मिठेसाहेब पटेल पर प्राणी सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत परिवाद प्रविष्ट किया गया।
१. हिन्दू एकता आंदोलन के श्री. सूरज पाटिल तथा श्री. आकाश कणसे कोल्हापुर जा रहे थे। उस समय नांदलापुर के निकट एक वाहन में गोवंश है, यह बात उनके ध्यान में आयी। उन्होंने वाहन रोक दिया। उस समय उस में गौओं के १३ बछडे तथा भैस के ९ बछडे पाए गए। उनमें से एक बछडे की मृत्यु हुई थी !
२. उन्होंने धर्मांध चालक जावेद मिठेसाहेब पटेल से पूछने के पश्चात उसने गोवंशियों को पशुवधगृह में ले जाया जा रहा है यह बात बताई। अतः वे दोनों वाहन के साथ धर्मांध चालक को पुलिस थाने में लेकर आएं। हिन्दू एकता आंदोलन के मार्गदर्शक श्री. अजय पावसकर त्वरित पुलिस थाने में आ
Monday, 25 September 2017
rss bhubaneswar celebrates vijayadashmi utsav 2017
Thursday, 29 June 2017
Subscribe to:
Posts (Atom)

















































